Headlines

IIT ISM में ओडिशा की परंपरा से गणेश पूजा:एक सप्ताह तक चलेगा उत्सव, दाईं सूंड वाली प्रतिमा की स्थापना




धनबाद के IIT ISM संस्थान में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां हर साल छात्र ओडिशा की परंपरा के अनुसार, गणेश पूजा करते हैं। इस बार भी छात्रों ने पूजा के लिए खास तैयारियां की है। अगले एक सप्ताह तक कैंपस में गणेश उत्सव का माहौल रहेगा। IIT ISM में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्र पढ़ने आते हैं। इस वजह से संस्थान में कई राज्यों की संस्कृति और परंपराएं दिखती हैं। ओडिशा के छात्र अधिक संख्या में हैं, इसलिए गणेश पूजा भी उनकी पारंपरिक शैली में आयोजित होती है। मोदक के साथ खीर का प्रसाद चढ़ाने की भी परंपरा ओडिशा निवासी छात्र तुषार कांति राउत ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा में सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर गणेश जी की सूंड बाईं ओर होती है। लेकिन, ओडिशा की परंपरा में दाईं ओर मुड़ी सूंड को शुभ माना जाता है। पूजा में भगवान गणेश को मोदक के साथ खीर का प्रसाद चढ़ाने की भी परंपरा है। छात्रों ने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें छात्र हिस्सा लेंगे। पूरे सप्ताह कैंपस में उत्सव का माहौल रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर 21 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। छात्रों का कहना है कि इस आयोजन से वे अपनी संस्कृति और परंपरा को कैंपस में जीवंत रखते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *