![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक युवक की लाश पुराने बस डिपो की झाड़ियां में पड़े मिली है। मृतक का सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय संजय मैदान क्षेत्र का रहने वाला धनुर्जय चौहान सोमवार की रात अपने घर से चक्रधर समारोह देखने के नाम पर निकाला और रात भर घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह पुराना बस डिपो के पास रहने वाले लोगों ने झाड़ियां के बीच एक लाश देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस व फॉरेंसिक की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां मृतक की शिनाख्त धनुर्जय चौहान के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उसके सिर को पत्थर या किसी भारी वस्तु से कुचल कर उसकी हत्या की गई है। खून से लथपथ हालत में शव पड़ा हुआ था। हत्या के मामले में पुलिस ने हर एंगल से अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में दो से तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। नशेड़ियों का रहता है जमावड़ा आसपास के लोगों ने बताया कि पुराना बस डिपो खंडहरनुमा व आसपास बड़ी झाड़ियां होने के कारण यहां नशेड़ियों का भी जमावड़ा लग रहता है। आशंका जताई जा रही है कि रात में नशे के दौरान किसी विवाद में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Source link
रायगढ़ में युवक का सिर कुचलकर हत्या:पुराने बस डिपो के पास झाड़ियों में मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
