![]()
गांव फफड़े भाई के बच्चों को सम्मानित करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी।
मानसा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा बच्चों को गुरबाणी, गुरमति सिद्धांतों, सिख इतिहास और सिखी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए गए गुरमति प्रशिक्षण शिविरों का मानसा जिले के हलका जोगा में समापन हो गया। एक महीने तक चले इन शिविरों का
.
शिरोमणि कमेटी के अंतरंग सदस्य सरदार गुरप्रीत सिंह झब्बर के विशेष प्रयासों और धर्म प्रचार कमेटी के सहयोग से ये शिविर हलका जोगा के 53 गांवों में 64 केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में कुल 3500 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न गांवों में आयोजित शिविरों के दौरान धार्मिक प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 540 बच्चों की आज गुरमति शिक्षा संबंधी लिखित परीक्षा ली गई। परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
हरजिंदर सिंह धामी ने किया सभा को संबोधित
समागम को संबोधित करते हुए शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बच्चे कौम का भविष्य हैं और उन्हें गुरमति से जोड़ने के लिए शिरोमणि कमेटी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए गर्मियों की छुट्टियों के दौरान देशभर में गुरमति कैंप आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर अंतरंग सदस्य सरदार गुरप्रीत सिंह झब्बर ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, क्षेत्र की गुरुद्वारा कमेटियों तथा ग्रंथी सिंहों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इन शिविरों की सफलता के लिए सरदार गुरप्रीत सिंह झब्बर ने घर-घर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों को इस धार्मिक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।
शिरोमणि कमेटी की ओर से ग्रंथी सिंहों को दस्तार और नकद राशि देकर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर गतका टीमों ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के सामने बने सुंदर फव्वारे का भी उद्घाटन किया।
