Headlines

Jharkhand Andolankari Morcha Protest | Kodarma NH-20 Jam Shibu Soren



झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बंद के आह्वान पर कोडरमा में भी असर दिखा। बुधवार को झुमरीतिलैया के गुमो चौक पर आंदोलनकारियों ने NH-20 को करीब एक घंटे तक जाम रखा।

.

उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कामेश्वर महतो ने बताया कि उनकी मुख्य मांग दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी का सर्वोच्च सम्मान देना है।

वे आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधी नौकरी, 50-50 हजार रुपए सम्मान पेंशन, सरकारी संकल्प का पालन और 5 आंदोलनकारियों को 26% खनिज रॉयल्टी का अधिकार भी चाहते हैं।

कामेश्वर महतो ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। अगर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो 14 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के बिरसा मुंडा चौक पर आंदोलन करेंगे।

जाम से सैकड़ों गाड़ियां एक घंटे तक फंसी रहीं, जिससे मालवाहक वाहनों और यात्री बसों को परेशानी हुई। सूचना पर तिलैया पुलिस व क्यूआरटी मौके पर पहुंची। उन्होंने आंदोलनकारियों को समझाकर सड़क से हटाया, जाम खुलवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *