Headlines

हापुड़ में भाजपा जिला अध्यक्ष कविता मादरे का स्वागत:MLC स्नातक चुनाव पर चर्चा हुई, कार्यकर्ताओं ने ज्यादा वोट डलवाने का संकल्प लिया




हापुड़ में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष कविता मादरे का स्वागत किया गया। तहसील चौराहे स्थित अशोक शर्मा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान MLC स्नातक चुनाव पर भी चर्चा हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष कविता मादरे ने संगठन को जिले में मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उन्हें मिलकर काम करना होगा। मादरे ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्रों तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री श्यामनेद्र त्यागी, राहुल उपाध्याय, प्रमोद जिन्दल और अमित त्यागी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *