![]()
पंजाब सरकार और राज्य पुलिस के बड़े-बड़े दावों के बावजूद प्रदेश में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रंगदारी (फिरौती) की मांगों के साथ-साथ दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र स्थित गांव भंगाला का है, जहाँ शुक्रवार दोपहर ‘गोबिंद फिलिंग सेंटर’ (पेट्रोल पंप) पर अज्ञात शूटरों ने दिनदिहाड़े 5 राउंड गोलियां चलाईं। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के मालिक परमजीत सिंह को कुछ ही दिन पहले अज्ञात बदमाशों द्वारा फिरौती (रंगदारी) की कॉल आई थी। माना जा रहा है कि फिरौती न देने या पुलिस में शिकायत करने के विरोध में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फायरिंग की यह पूरी सनसनीखेज वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए। बाल-बाल बचे ग्राहक और कर्मचारी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 3 शूटरों ने पंप पर पहुँचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे पेट्रोल पंप की नोजल में जाकर लगी। दूसरी गोली तेल डलवाने आए सतनाम सिंह नामक ग्राहक के कंधे के ठीक पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बचे। अन्य तीन गोलियां पंप परिसर के अलग-अलग हिस्सों में लगीं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में भारी दहशत का माहौल बन गया है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और शूटरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Source link
तरनतारन में फिरौती न देने पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग:5 गोलियां चलाईं, ग्राहक कर्मचापी बाल-बाल बचे, सीसीटीवी में दिखे तीन बाइक सवार
