Headlines

हरदा में रानी दुर्गावती जयंती पर चौक का नामकरण:5 अक्टूबर को निकलेगी रैली, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे




हरदा में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर 5 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित चौक का नाम ‘वीरांगना रानी दुर्गावती चौक’ रखा जाएगा। इसके साथ शहर में रैली और आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन समिति के अनुसार रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद चौक का नामकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शाम 8 बजे आदिवासी फैशन शो हरदा कृषि उपज मंडी प्रांगण के बड़े शेड में शाम 8 बजे से आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा पर फैशन शो आयोजित होगा। जबलपुर की गायिका प्रियांशी भल्लावी आदिवासी गीतों की प्रस्तुति देंगी। अधिकारियों ने मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम अशोक डेहरिया, एसडीओपी शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी रोशनलाल भारती, एससी-एसटी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे, जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार, जिला प्रभारी राकेश ककोड़िया, राजरावण परते, रोहित कुमरे और शैतान सिंह उईके मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *