![]()
मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) प्रयागराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक डॉक्टर मरीजों और तीमारदारों के सामने रील बना रह हैं। डॉक्टर अपने हाथों में मोबाइल पकड़ सुपरहिस्ट गाने मेरे महबूब कयामत होगी, आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी, को गाते नजर आ रहे हैं। सुर, लय ताल के साथ डॉक्टर गानों के बोल गायकों की तरह सुना रहे हैं। उनकी टेबल के आसपास लोग बड़े ध्यान से डॉक्टर के गाने को सुन रहे है। वार्ड में भर्ती मरीज भी गाना सुनते नजर आए। कई मरीज तो बेड से उठकर डॉक्टर के करीब तक पहुंच गए। वीडियो 12 सितंबर का बताया जा रहा है। जब डॉक्टर ने वार्ड के अंदर कई रील बनाई थी। वीडियो 27 सेकेंड है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
Source link
सरकारी असपताल में डॉक्टर ने गाया मेरे महबूब कयामत होगी:प्रयागराज जिला चिकित्सालय की इमरेजेंसी में डॉक्टर ने बनाई रील
