![]()
हरियाणा के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (हरको बैंक) ने ‘व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना’ (PAIS) लागू की है। इसके तहत प्रदेश के करीब 5 लाख केसीसी धारक किसानों को 50,000 रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। सोमवार को हरको बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। हरको बैंक ने केंद्रीय सहकारी बैंकों और इफको-टोकियो सामान्य बीमा कंपनी के साथ वर्ष 2026-27 के लिए यह समझौता किया है। इस बीमा योजना का कुल प्रीमियम ₹1.90 प्रति किसान है। इसमें से ₹1.27 बैंक खुद वहन करेगा, जबकि किसान को महज 63 पैसे देने होंगे। अब जानिए किस स्थिति में मिलेगा मुआवजा..
Source link
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:KCC धारकों को मिलेगा 50 हजार का दुर्घटना बीमा कवर; 5 लाख किसानों को फायदा, देने होंगे सिर्फ 63 पैसे
