Headlines

जमशेदपुर में कांग्रेस ऑफिस बना रणक्षेत्र:JNU मामले में आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता; लाठी-पत्थर चले, एक कार्यकर्ता घायल




जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सोमवार को जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के सामने दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान लाठी और पत्थर चलने की भी सूचना है। घटना में भाजपा के एक कार्यकर्ता के सिर में चोट लगी है। फिलहाल घायलों की कुल संख्या और टकराव की पूरी परिस्थितियों की जानकारी सामने नहीं आई है। मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन की पहले ही घोषणा की थी। कार्यकर्ताओं के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते नारेबाजी तेज हो गई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान लाठी-पत्थर चलने की बात सामने आई। घटना के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट लगी। हालांकि, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और दोनों पक्षों की क्या भूमिका रही, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात घटना के बाद हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच दोबारा टकराव न हो और इलाके में शांति बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *