बालाजी मंदिर में दिखेगा भक्ति का भव्य स्वरूप:रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में होगा मां राजराजेश्वरी पूजन;31 हजार कलश,15 हजार थालियों से सजा परिसर
सागर के बालाजी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में ‘मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअनुष्ठान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुष्ठान शाम छह बजे से शुरू होगा। पूरा परिसर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजकर तैयार है।…
