जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज:राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता, 44 छात्रों को मिलेगा गोल्ड
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के रूप में समारोह की अध्यक्षता करेंगी। पद्मश्री (डॉ.) अशोक कुमार सिंह, पूर्व निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली, मुख्य अतिथि होंगे और विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य…
