Headlines

Bilaspur Black Magic Case | High Court Justice Photo Tantra Threat


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर रखकर श्मशान घाट मे तंत्र-मंत्र चीफ जस्टिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि चाकूबाजी केस में पीड़ित परिवार को डराने के लिए की गई थी।

.

आरोप है कि चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद अपने भाई की जमानत में खर्च हुए 1 लाख रुपए पीड़ित परिवार से मांगे गए थे। पैसे नहीं देने पर परिवार को तांत्रिक क्रिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। तांत्रिक ने आरोपियों से कहा था कि इस साधना से जेल में बंद आरोपी को जमानत भी मिल जाएगी।

मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी को ग्रामीणों ने श्मशान घाट में ही पकड़ लिया था। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया युवक ही वहां तांत्रिक क्रिया कर रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए तांत्रिक से संपर्क किया था। इस मामले में तोरवा थाने में आरोपियों के खिलाफ धमकी देने और टोनही प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

मुक्तिधाम में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर तंत्र साधना कर रहे थे।

मुक्तिधाम में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर तंत्र साधना कर रहे थे।

मौके से मरी मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य पूजा सामग्री भी मिली।

मौके से मरी मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य पूजा सामग्री भी मिली।

श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया कर रहे मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया कर रहे मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दयालबंद के रहने वाले ओम बोले (23) प्रियांशु बोले का भाई है। प्रियांशु बोले चाकूबाजी के एक केस में जेल में बंद है। उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोप है कि ओम बोले अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए प्रियांशु की कोर्ट से जमानत में खर्च हुए 1 लाख रुपए की मांग की।

जान से मारने दी धमकी, तांत्रिक क्रिया का दिखाया डर

परिवार से पैसे नहीं मिलने पर ओम बोले अपने 3 साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। उसके साथ तोरवा निवासी तरुण बजाज (27), सफेद खदान निवासी मोहम्मद इसरार (22) और जगमल चौक निवासी ऋषिकेश कुमार (28) भी थे।

उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि तुम्हारी वजह से जमानत में काफी पैसा खर्च हो गया है। अब पैसे दो, नहीं तो तांत्रिक क्रिया करवाकर उसकी जमानत करा लेंगे। साथ ही तुम्हें भी खत्म कर देंगे। साथ ही केस वापस लेने के लिए भी दबाव बनाया।

श्मशान घाट से पकड़ा गया ऋषिकेश ही तांत्रिक क्रिया कर रहा था।

श्मशान घाट से पकड़ा गया ऋषिकेश ही तांत्रिक क्रिया कर रहा था।

श्मशान घाट की तंत्र साधना से जुड़ी कड़ी

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने प्रार्थी को डराने के लिए तांत्रिक क्रिया कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ऋषिकेश कुमार से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक, देवरी श्मशान घाट से पकड़ा गया ऋषिकेश ही तांत्रिक क्रिया कर रहा था।

पुलिस को श्मशान घाट से कुछ तस्वीरें भी मिली थीं। इनमें हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, आरोपी प्रियांशु बोले और शिकायतकर्ता की तस्वीर होने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि इन तस्वीरों और तांत्रिक क्रिया के जरिए प्रार्थी पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई।

पहले पकड़ा गया युवक ही निकला तांत्रिक

पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए ऋषिकेश कुमार से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक देवरी श्मशानघाट में पहले पकड़ा गया ऋषिकेश ही कथित तौर पर मुख्य तांत्रिक था। उसी के संपर्क में आने के बाद आरोपियों ने श्मशान घाट में गतिविधि की।

पूर्व में तांत्रिक क्रिया की बात सामने आने पर पुलिस ने मौके से ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया था, बाकियों की तलाश की जा रही थी। फरार आरोपियों के नागपुर से पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ कि ऋषिकेश ने ही तांत्रिक क्रिया के लिए पूरा सेटअप तैयार किया था।

पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ आरोपी बनाया है। अब पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहे अन्य लोगों और तंत्र साधना से जुड़ी पूरी गतिविधि की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर एएसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तोरवा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर काला जादू, VIDEO:जमानत के लिए श्मशान में साधना, पुलिस बोली- जज को मारना चाहते हो क्या

बिलासपुर में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया

बिलासपुर में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर काला जादू करने का कथित मामला सामने आया है। शुक्रवार (7 अगस्त) रात ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में 4 लड़के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग श्मशान घाट पहुंच गए। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *