सिंघोवाल में पारंपरिक छिंझ मेले में पहलवान का दाव-पेच:संस्कृति व परंपराओं का समागम, नशा छोड़ युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान
गुरदासपुर के बटाला के गांव सिंघोवाल स्थित बाबा बोहड़ शाह जी के पावन स्थान पर शंकर क्लब द्वारा प्रथम विशाल छिंझ (कुश्ती) मेले का भव्य और सफल आयोजन किया गया। शिवसेना नेता पंकू सूर्यवंशी तथा हैप्पी फाइनेंसर के नेतृत्व में आयोजित इस खेल मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने शिरकत की।…
