डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से कचरा हटा:NGT में दावा-45 एकड़ साइट का पूरा लीगेसी वेस्टसे साफ; 250 KLD लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट अभी लगने बाकी
डडूमाजरा के 45 एकड़ में फैले डंपिंग ग्राउंड से पुराना कचरा (लीगेसी वेस्ट) पूरी तरह साफ करने का दावा नगर निगम ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में किया है। निगम ने बताया कि पूरे लीगेसी वेस्ट का बायोरिमेडिएशन कर साइट को लेवल कर दिया गया है। हालांकि, NGT में दाखिल हलफनामे से साफ है कि…
