उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद महीनों पुरानी सड़क के पैचवर्क की समस्या का समाधान हो गया। वहीं सीवरेज चेम्बर का टूटे ढक्कन की जगह नया लगा दिया गया। उदयपुर के अलग–अलग वार्डों से लोगों की भेजी हुईं अन्य समस्याओं के हल विभागीय समाधान की प
.
पोस्ट के बाद पैचवर्क से सुधरी रोड
उदयपुर के गगनदीप कुमावत ने अम्बा माता रोड से सड़क की खस्ताहाल की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि अम्बागढ़ एरिया में द जूनियर स्टडी स्कूल, एसआर नई मेन रोड पुलिया और होटल ब्रह्म कमल के आसपास जगह–जगह रोड टूटी हुई है। पैचवर्क न होने से बारिश में समस्या और बढ़ गई है। पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने पैचवर्क करवा गड्ढे भर दिए जिससे समस्या का हल हो गया।

सड़क की मरम्मत से वाहन चालकों को काफ राहत मिली है।
लोकेश गारु बने ‘पब्लिक के स्टार’
शहर के खेमपुरा स्थित मेवाड़ खनिज गेट टाटा पावर के पास नाली के ऊपर का चैम्बर ढक्कन टूट गया था। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी। भास्कर एप यूजर हरीश कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्या पोस्टकर इस मुद्दे को उठाया था। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के जमादार लोकेश गारु ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब स्थानीय लोगों की परेशानी दूर हो गई है।

लोकेश गारु ने समस्या का जल्द समाधान कर एक अच्छा उदाहरण पेश किया है।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…
5 महीने से खराब पानी की टंकी
उदयपुर के मनवाखेड़ा के श्रीजी चरण विहार कॉलोनी से विष्णु पटेल ने पानी की टंकी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि उनके क्षेत्र रामेश्वरम सोसायटी, मनवा खेड़ा, आदर्श नगर में पानी की बहुत किल्लत है। बीते पांच महीने से पानी की टंकी खराब है। शिकायत को विभाग एक–दूसरे पर टाल रहे हैं जबकि एरिया शहर मुख्यालय से महज 5 किलामीटर दूर है। कॉलोनी अब यूआईटी में कन्वर्ट हो चुकी है, फिर भी सुनवाई नहीं।

उदयपुर मुख्यालय से महज 5 किमी दूर होने के बावजूद समस्या 6 महीने से लंबित है।
डिवाइडर के बीच पड़ा पोल
मनोज चौधरी ने सूरजपोल चौराहा से सड़क किनारे पड़े बिजली के पोल की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि फतेह मेमोरियल रोड पर डिवाइडर के बीच में कई दिनों से यह बिजली का पोल अलग कर के रखा हुआ है लेकिन इसे न तो हटाया जा रहा है न ही ठीक कर वापस लगाया जा रहा है। इस समस्या का अगर कोई समाधान निगम या बिजली विभाग कर सकता हो तो अंधेरे से राहत मिल जाएगी।

विभाग के कर्मचारी न तो इस पोल को हटा रहे हैं न ही इसे ठीक कर दोबारा लगा रहे हैं।
खुले में कचरे से संक्रमण का डर
वीरेन्द्र डांगी ने श्रीनाथ कॉलोनी, नवरत्न रोड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि रोड किनारे खुले में कचरा डाला जा रहा है लेकिन सफाईकर्मी कचरा रोज नहीं उठाते। सफाईकर्मी भी कभी–कभी ही आते हैं। बेसहारा पशु कचरे में मुंह में मारते हैं जिससे पूरा कचरा यहां वहां फैल जाता है। बरसात में इस कचरे के सड़ने से संक्रमण का डर रहता है। पॉश इलाका होने के बावजूद इस एरिया की सफाई पर निगम का कतई ध्यान नहीं है।

पॉश इलाके के बावजूद निगम का साफ-सफाई को लेकर बहुत ढुलमुल रवैया है।
जलभराव की समस्या से लोग परेशान
रेबाड़ियों का गुरहा से सुरभि ने ढाणियों के गंदे पानी के सड़क पर जमा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि प्रताप नगर एरिया के पास बसीं ढाणियां और स्थानीय लोगों के घरों का गंदा पानी नालियों की व्यवस्था न होने के कारण बहकर सड़क पर ही जमा ही रहा है। इससे रोड से गुजरने वाले वाहनों खासकर दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान करवाएं।

आसपास की गांव ढाणियों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने से जमा पानी लोगों की परेशानी बन गया है।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
