Headlines

जशपुर में दो दुष्कर्म मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार:कुनकुरी में विधवा, तपकरा में नाबालिग से दैहिक शोषण का आरोप




जशपुर पुलिस ने महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। इन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ये घटनाएं कुनकुरी और तपकरा थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं। कुनकुरी थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय एक विधवा महिला ने 1 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 2018 में पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। 2021 में एक पारिवारिक समारोह के दौरान उसकी मुलाकात सत्यनारायण राम (30) से हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर 2024 से महिला का दैहिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद भी आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर कुनकुरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया। जांच और पूछताछ के बाद आरोपी सत्यनारायण राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप वहीं, तपकरा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनों ने 29 जुलाई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 1 अगस्त को बालिका घर लौटी और उसने बताया कि उसका परिचित आदर्श भगत (19) उसे मेला दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर बालिका को तीन दिनों तक अपने घर में रखा और इस दौरान उसका दैहिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने बालिका को उसके घर के पास छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर तपकरा पुलिस ने आदर्श भगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी आदर्श भगत को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर तपकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई हीरो पैशन प्रो बाइक भी जब्त कर ली है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी और तपकरा थाना क्षेत्रों में हुई दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *