Headlines

मोगा में थार की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत:नौकरी के लिए अस्पताल जा रही थीं, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज




मोगा के जालंधर बाईपास पर एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना महिणा के सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपका (38) निवासी भीम नगर और सुमितजीत (39) निवासी पट्टी वाली गली, मोगा के रूप में हुई है। दोनों निजी नर्सिंग का कार्य करती थीं और नौकरी की तलाश में मोगा स्थित कैपिटल अस्पताल गई थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब दोनों महिलाएं अस्पताल परिसर में प्रवेश करने के लिए स्कूटी से जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस जांच में जुटी इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना महिणा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मृतका सुमितजीत के पति मनदीप सिंह के बयान के आधार पर अरशदीप सिंह, निवासी गुरदासपुर, जो थार वाहन चला रहा था, के खिलाफ थाना महिणा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *