Headlines

17 जुलाई का राशिफल:कर्क राशि वालों की रुकी इनकम शुरू हो सकती है, कुंभ राशि वालों को नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (17 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 17 जुलाई को कर्क राशि वालों की रुकी हुई इनकम दोबारा शुरू हो सकती है और बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग हैं। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मेष, वृष और वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मिथुन राशि के लोगों को करियर से जुड़ी मनचाही सूचना मिल सकती है। धनु राशि वालों के नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से चल रहा पुराना विवाद परिवार के अनुभवी सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। जल्दबाजी और लापरवाही से काम में गड़बड़ी हो सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखें। मानसिक सुकून के लिए धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएं।

करियर- बिजनेस में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने या किसी पर पूरी तरह निर्भर रहने से बचें। बिजनेस बढ़ाने के लिए सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है। अपने काम करने का खास तरीका और योजनाएं दूसरों के सामने जाहिर न करें। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर की व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। प्रेम संबंध को शादी में बदलने की योजना भी बन सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। बदन दर्द, खांसी या जुकाम की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- मनपसंद कामों में कुछ समय बिताने से रोज की भागदौड़ और तनाव से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद हो सकती है। नेगेटिव- समय के अनुसार अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में बदलाव लाना जरूरी है। जरूरत से ज्यादा भावुकता और उदारता आपका नुकसान करा सकती है। किसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले उसके नियम और फायदे-नुकसान की अच्छी तरह जांच कर लें।

करियर- पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलती भी बड़ी गलतफहमी पैदा कर सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। रुका हुआ पेमेंट भी मिल सकता है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ में घूमने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें। हेल्थ- तनाव और थकान को खुद पर हावी न होने दें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से ताजगी और ऊर्जा मिलेगी। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- युवाओं को करियर से जुड़ी मनचाही अच्छी खबर मिल सकती है। मजबूत इरादे के साथ अपने कामों पर ध्यान दें। आर्थिक नजरिये से दिन अच्छी उपलब्धियां दिला सकता है। रचनात्मक और मनपसंद गतिविधियों में भी अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- पैसा आने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। बिना वजह गुस्सा करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेकार की आवाजाही से बचें और निजी कामों पर ध्यान दें।

करियर- कार्यक्षेत्र में स्टाफ की वजह से कोई परेशानी हो सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप शुरू करने से पहले फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। लव- पति-पत्नी की कोशिशों से घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। हेल्थ- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गैस और वात बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- मनपसंद गतिविधि में समय बिताने से खुशी मिलेगी। इनकम का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आलस छोड़कर कोशिश तेज करें। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें। गुस्से में प्रतिक्रिया देने से संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा या बाहर से जुड़ी गतिविधियां आज टालना बेहतर होगा। युवा किसी असफलता से घबराने के बजाय दोबारा कोशिश करें।

करियर- बिजनेस की परिस्थितियां मुनाफा देने वाली हैं। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। पार्टनरशिप में छोटी बातों को ज्यादा महत्व देने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। ऑफिस की सभी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। लव- वैवाहिक जीवन में कभी नाराजगी और कभी प्रेम की स्थिति रहेगी। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी होगी। गैरजरूरी प्रेम संबंधों से दूर रहें। हेल्थ- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। संतुलित भोजन करने से गैस और एसिडिटी की परेशानी कम होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका पूरा फायदा उठाएं। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। इसके लिए जरूरी कोशिश करते रहें। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने से सकारात्मक माहौल बनेगा। नेगेटिव- जोखिम वाले कामों से दूर रहें। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। करीबी रिश्तेदार से छोटी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसका असर परिवार के दूसरे संबंधों पर भी पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस में काम की गुणवत्ता बेहतर करने की कोशिश करें। नए कारोबारी संपर्क आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। फिलहाल इनकम की रफ्तार धीमी रह सकती है। नौकरी में लापरवाही से परेशानी हो सकती है। लव- घर का माहौल खुशनुमा और आपसी प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हेल्थ- ज्यादा काम की वजह से तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। इससे ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कामों की सही योजना बना लेंगे, तो सभी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी हो जाएंगी। निजी कामों के लिए भी समय मिल जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। पिता की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी। नेगेटिव- बच्चों की भावनाओं को समझें और उनके साथ सहयोग वाला व्यवहार रखें। घर की समस्या सुलझाते समय गुस्से के बजाय समझदारी से काम लें। घर के बड़े लोगों के सम्मान का खास ध्यान रखें।

करियर- मार्केटिंग से जुड़े काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे। छोटी बात पर बहस होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। लव- परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही नाराजगी दूर होगी और दोबारा नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपने व्यवहार को सहज रखें और आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार था, आज वह सुलझ सकता है। इससे आप दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रखने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। नेगेटिव- समय के अनुसार अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। ससुराल पक्ष के लोगों से मनमुटाव हो सकता है। घर की बात बाहर न जाने दें, वरना समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। उधार लेने से आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

करियर- बिजनेस में काम ज्यादा होने से संतुलन बनाने में परेशानी होगी। स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां ठीक चलती रहेंगी। बिजनेस की फाइलें और जरूरी दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न दें। आपकी कोई योजना या जानकारी बाहर जा सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा भी संभव है। लव- पति-पत्नी को संबंध बेहतर रखने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी। हेल्थ- सेहत बेहतर रखने के लिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। बदलते मौसम और खराब वातावरण से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुकून भरी होगी। फोन से कोई अच्छी खबर मिलने पर खुशी होगी। नई तकनीक का इस्तेमाल करके काम को आगे बढ़ाएंगे। मनपसंद गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। नेगेटिव- आज ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने से बचें। किसी से कहासुनी होने की आशंका है। जरूरत से ज्यादा भावुक और उदार रहने पर कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। करीबी रिश्तेदार से भी विवाद हो सकता है।

करियर- बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। बेकार की बातों को लेकर किसी से न उलझें। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपका मनोबल मजबूत रखेगा। विवाहेतर संबंध तनाव का कारण बन सकते हैं। हेल्थ- जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। योग और व्यायाम नियमित रूप से करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आपकी कोशिशों में तेजी आएगी और अपने दम पर खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारना फायदेमंद रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से दिन खुशनुमा बीतेगा। नेगेटिव- व्यस्तता के कारण परिवार और बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। उन्हें उचित समय देना जरूरी है। महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के हाथ में न दें और उनकी जानकारी भी शेयर न करें। इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजना है, तो आज उसे आगे बढ़ाने का समय अच्छा है। ये योजनाएं भविष्य में तरक्की दिला सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लव- परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध में चल रही नाराजगी दूर होगी और दोबारा नजदीकी आएगी। हेल्थ- मौसम के विपरीत खानपान करने से पेट की परेशानी हो सकती है। खाने से जुड़ी आदतों में सुधार करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- सकारात्मक सोच बनाए रखें। आपके काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। किसी दोस्त से मन की बात करने पर सही सलाह मिल सकती है। घर के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव- राजनीति या किसी संस्था से जुड़े लोग अपने मान-सम्मान को लेकर सावधान रहें। बाहरी लोगों को परिवार और बिजनेस के मामलों में दखल न देने दें। बजट बनाकर खर्च करने से आर्थिक परेशानी से बच जाएंगे और फैसले लेना भी आसान होगा।

करियर- बिजनेस के कामों में दिनभर व्यस्तता रहेगी। मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप का बिजनेस सफल रहेगा, लेकिन काम और पैसों के मामले में पारदर्शिता रखना जरूरी है। प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने में समय और पैसा खराब न करें। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। साथ बैठकर बात करने से समस्या सुलझ जाएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण थकान और कमजोरी हो सकती है। सही खानपान और पर्याप्त आराम दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। काफी समय बाद करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से सभी खुश रहेंगे। किसी दोस्त की परेशानी में मदद करने से आपको खुशी और संतोष मिलेगा। घर में नया वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान खोजें। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बहस या झगड़े की स्थिति बन सकती है।

करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक अच्छी सफलता मिलेगी। महिलाओं से जुड़े सामान या सेवाओं के बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ अपने काम पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव- बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। हेल्थ- ज्यादा मेहनत से थकान और शरीर में दर्द हो सकता है। मौसम के हिसाब से खानपान और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- रोज की एक जैसी दिनचर्या से राहत पाने के लिए मनपसंद कामों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- किसी पर अपनी इच्छा थोपने से बचें। मनचाही बात पूरी करने के लिए आपको ज्यादा कोशिश करनी पड़ सकती है। खरीदारी करते समय पेमेंट में लापरवाही न करें। बिल और भुगतान की रकम दोबारा जांच लें।

करियर- बिजनेस में काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके काम को पसंद करेंगे। मीटिंग में आपकी बात और मौजूदगी की तारीफ होगी। नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद और शांत रहेगा। शादी या सगाई से जुड़े कामों में व्यस्तता रह सकती है। हेल्थ- बिजली के उपकरण इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। लापरवाही से चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *