Headlines

दतिया जीत के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक:4 कैटेगरी में बांटे जिले, हटाए जा सकते हैं सबसे फिसड्‌डी 10 जिला अध्यक्ष




एमपी में संगठन सृजन अभियान की लंबी प्रक्रिया के बाद पिछले साल अगस्त में नियुक्त किए गए कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की परीक्षा की घड़ी आ गई है। दिल्ली में आज कांग्रेस मुख्यालय में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस समीक्षा बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल दो राउंड में समीक्षा करेंगे। पहले राउंड में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ चर्चा होगी। इसके बाद दूसरे राउंड में जिला अध्यक्षों से बातचीत होगी। जिला अध्यक्षों को चार कैटेगरी में बांटा कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को कामकाज के आधार पर चार कैटेगरी ए-बी-सी और डी में बांटा है। ए- कैटेगरी के अध्यक्षों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है। ए श्रेणी यानी संगठन सृजन के काम में अव्वल रहने वाले इन जिला अध्यक्षों से राहुल गांधी खुद बातचीत करेंगे। इन्हें आगामी समय में दिल्ली बुलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *