Headlines

रेवाड़ी में 6 दिन से लापता 3 बच्चों के पिता:पत्नी बोली- सुबह घर से गाड़ी लेकर निकले; फोन-पे पर आए किराए के 20 रुपए




रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी निवासी 38 वर्षीय तीन बच्चों के पिता 6 दिन से लापता है। पत्नी ने कहा कि सुबह काम के लिए घर से गाड़ी लेकर गए थे। उसके फोन पे पर किराए के 20 रुपए भी आए। जब शाम तक वापस नहीं आए तो संपर्क करने पर साथियों ने बताया कि गाड़ी तो सुबह 10 बजे से कंपनी में खड़ी है। पत्नी की शिकायत पर धारूहेड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही किराए पर ली गांव गढ़ी बोलनी निवासी पिंकी ने बताया कि वह बावल की कंपनी में काम करती है। उसके तीन बच्चों में बड़ी बेटी 12 साल की है। दो छोटे बेटे हैं। उसके पति ओमप्रकाश पहले जूट बनाते थे। करीब 4-5 दिन पहले उन्होंने किराए पर लेकर ऑटो चलाना शुरू किया। 24 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसके पति ऑटो लेकर घर से निकले और वह कंपनी में ड्यूटी पर चली गई। पत्नी ने अनहोनी की जताई आशंका कंपनी में ड्यूटी पर जाने के बाद उसके फोन पे पर किराए के 20 रुपए आए। जब शाम तक घर नहीं आए तो हमने उनके साथियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश की ऑटो तो सुबह 10 बजे से कंपनी में खड़ी है। उनका फोन भी बंद आ रहा है तथा किसी रिश्तेदारी और परिचित के वहां भी नहीं पहुंचे। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए अपने पति की तलाश करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 12 साल की है। 10 और 8 साल के दो बेटे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *