Headlines

चंडीगढ़ में युवक का कंकाल मिला:मॉल के पास झाड़ियों में पड़ा था, हत्या कर लाश फेंकने का शक




चंडीगढ़ में सेंट्रा मॉल के सामने आमों के बाग में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पौधों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। 35 से 40 साल के व्यक्ति का होने की आशंका पुलिस के अनुसार, कंकाल की हालत काफी खराब हो चुकी है। शुरुआती जांच में इतना पता चला है कि यह किसी पुरुष का है। उसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच होने की आशंका है। पुलिस का मानना है कि कंकाल काफी समय से यहां पड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह कंकाल यहां कितने समय से पड़ा था और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस इस आशंका से भी जांच कर रही है कि कहीं व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर तो नहीं फेंका गया। लापता लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस अब कंकाल की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए चंडीगढ़ के सभी थानों के साथ-साथ पंचकूला और पंजाब के विभिन्न जिलों की पुलिस को भी सूचना भेजी गई है। संबंधित थानों से उनके क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी मांगी गई है। पुलिस इन रिकॉर्ड से कंकाल की पहचान का मिलान कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वजह और कंकाल यहां पहुंचने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *