Headlines

महाकाल मंदिर सामने होटल में युवक की लाश:गाजियाबाद से आया था; साथी बिल देकर गायब; पुलिस हत्या एंगल से कर रही जांच




महाकाल मंदिर के महालोक स्थित नीलकंठ द्वार के सामने नलिया बाखल क्षेत्र की होटल टेम्पल व्यू में शुक्रवार को 38 वर्षीय युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान न्यू कोटगांव, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह 1 सितंबर को दोस्त विनीत गोयल के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। 3 सितंबर को विनीत होटल का पूरा बिल चुकाकर चला गया, जबकि शुक्रवार सुबह कमरे से तेज बदबू आने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की हत्या के एंगल से जांच कर रही है। 1 सितंबर को आए थे उज्जैन पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार और विनीत गोयल 1 सितंबर को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। दोनों ने होटल टेम्पल व्यू में कमरा लिया था और दो दिन तक वहीं रुके। होटल स्टाफ ने बताया कि दोनों शराब पीकर होटल से आते-जाते रहे थे। 3 सितंबर को विनीत ने अचानक होटल का पूरा बिल चुकाया और बिना किसी को बताए चला गया। कमरे से तेज बदबू आने पर खुला राज शुक्रवार सुबह मुकेश के कमरे से तेज बदबू आने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ। इसकी सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर मुकेश का शव मिला। शव से तेज बदबू आने के कारण होटल संचालक से स्प्रे मंगवाकर कमरे में छिड़काव कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। विनीत का अचानक होटल का बिल चुकाकर गायब होना मामले को संदिग्ध बनाता है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विनीत गोयल की तलाश में टीमें भेजी जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *