Headlines

कांवरियों से भरी बस ने महिला को रौंदा, मौत:पति के साथ मंदिर जा रही थी, रास्ते में तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर




दरभंगा में रविवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया महिला पर चढ़ गया। मृतका बहेड़ा थाना के मौजमपुर गांव की रहने वाले विनोद महतो की पत्नी लीला देवी (58) है। हादसे में पति घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया गया है। विनोद महतो अपनी पत्नी लीला देवी के साथ बाइक से बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह स्थित भगवती मंदिर जा रहे थे। मंदिर में उन्हें पुजारी से किसी काम से मिलना था। इसी दौरान बहेड़ा से बहेड़ी की ओर जाने वाले मार्ग में जरीसो चौक के पास कांवरियों से भरी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर-खलासी और पैसेंजर फरार बस सुनील ट्रैवल्स (BR06 PE3713) की है। बस में सवार कांवरिया सुल्तानगंज जा रहे थे। वहां से गंगाजल लेकर उन्हें देवघर के लिए रवाना होना था। हादसे के बाद बस में सवार सभी यात्री मौके से फरार हो गए। बस का चालक और खलासी भी घटनास्थल से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *