कांग्रेस नेता के घर 4 लाख की शराब मिली:सिरोंज में किस्ते नहीं भरने से बैंककर्मी मकान सील करने पहुंचे थे, तब हुआ खुलासा
सिरोंज पुलिस ने बुधवार को किसान कांग्रेस नेता अंकित भार्गव के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को 55 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।…
