एक वीडियो देखने में 45 मिनट…:हाईकोर्ट ने कलेक्टर से पूछा- इतने रास्तों से खनिज निकल रहा, रोक कौन रहा?
बिलौआ में अवैध खनन रोकने प्रशासन के इंतजामों की वीडियोग्राफी ने हाईकोर्ट में परतें खोल दीं। कोर्ट ने एरियल वीडियोग्राफी की एक फाइल देखी। इसे सरसरी तौर पर देखने और सवाल चिह्नित करने में ही करीब 45 मिनट लग गए। वीडियो में खनन क्षेत्र से निकलकर मुख्य सड़कों में मिलने वाले कई गैर-परंपरागत रास्ते दिखे।…
